📰 Latest Articles

Back to Home | Articles | Books | PYQs

CG SET 2026 Application Form: Chhattisgarh State Eligibility Test (SET) Notification, Eligibility, Fees & Dates

CG SET 2026 Application Form: Chhattisgarh State Eligibility Test (SET) Notification, Eligibility, Fees & Dates

Chhattisgarh State Eligibility Test: CG SET 2026 Application Form जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में Assistant Professor बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आ गया है। Chhattisgarh Vyapam ने Chhattisgarh State Eligibility Test (CG SET) 2026 का Official Notification जारी कर दिया है।

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार CG SET 2026 Application Form भरना चाहते हैं, वे 23 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 के बीच अपना Online Apply कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने Application form, Important dates, Application Fees, Age limit और Eligibility criteria से जुड़ी पूरी जानकारी एकदम आसान भाषा में दी है।

CG SET 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

अपना फॉर्म भरने और एग्जाम की तैयारी का प्लान बनाने से पहले इन Important Dates को ज़रूर नोट कर लें:

Event Date
Application Begin (आवेदन शुरू) 23 July 2026
Last Date for Apply Online (अंतिम तिथि) 17 August 2026
Fee Payment Last Date (फीस जमा करने की अंतिम तिथि) 17 August 2026
Correction Date (फॉर्म में सुधार) 18 - 20 August 2026
Exam Date (परीक्षा की तिथि) 04 October 2026
Admit Card Available (एडमिट कार्ड जारी) 28 September 2026

 Application Fees (आवेदन शुल्क)

उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार नीचे दी गई Application Fees का भुगतान Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से (Online Payment) कर सकते हैं:

  • General / Other State (सामान्य / अन्य राज्य): ₹ 300/-
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): ₹ 250/-
  • SC / ST / PH (अनुसूचित जाति / जनजाति / दिव्यांग): ₹ 200/-

 Eligibility Details & Age Limit (योग्यता और आयु सीमा)

Chhattisgarh SET Exam 2026 में बैठने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) होनी चाहिए:

  • Age Limit: सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा के लिए No Upper Age Limit (कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं) है।
  • Educational Qualification: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय (Related Subject) में Master's Degree (Post Graduation) होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55% Marks हों।
  • For Reserve Category: SC/ ST/ OBC उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम 50% Marks होना अनिवार्य है।

 CG SET 2026 Subjects List (विषयों की सूची)

यह परीक्षा कई प्रमुख विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। आप नीचे दिए गए विषयों में से अपने Master Degree Related Subject को चुन सकते हैं:

Hindi, English, Political Science, Economics, Sociology, History, Geography, Physical Science, Mathematics Science, Chemical Science, Life Science, Computer Science and Application, Commerce, Law, Sanskrit, Psychology, Physical Education, Library and Information Science, Home Science, Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences, Anthropology, Music, Performing Arts – Dance, Drama, Theatre, Fine Arts and Sculpture, Yoga, Public Administration, Defence and Strategic Studies, Philosophy, Management, Mass Communication & Journalism.

 How to Fill CG SET 2026 Application Form Online? (फॉर्म कैसे भरें)

Chhattisgarh Vyapam की वेबसाइट पर CG SET 2026 Application Form भरने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले Official Notification को ध्यान से पढ़ें ताकि कोई गलती न हो। Candidate Can Apply Between 23 July 2026 to 17 August 2026.
  2. अपने सभी ज़रूरी Documents (Eligibility proof, ID Proof, Address Details, Basic Details) इकट्ठा कर लें।
  3. Online Examination Form भरते समय Photo, Signature और ID Proof की Scanned copies तैयार रखें।
  4. फॉर्म को Final Submit करने से पहले Preview बटन पर क्लिक करके अपने द्वारा भरे गए सभी Columns को ध्यान से चेक कर लें।
  5. फीस पेमेंट सफल होने के बाद, Final Submitted Form का एक Print Out ज़रूर निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

 Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

नीचे दिए गए लिंक्स का उपयोग करके आप सीधे Online Apply कर सकते हैं और Official Notification डाउनलोड कर सकते हैं:

Note: Latest updates, Admit Card, Answer Key के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें। परीक्षा की तैयारी के लिए All the Best!

Comments

📄 Demo Preview

🛒 Your Cart

Categories